QUIZ 17

QUIZ 17

[1] हाल ही में जारी की गई ‘समावेशी वृद्धि एवं विकास रिपोर्ट 2017’ (Inclusive Growth and Development Report 2017) , निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा जारी की गई है?

A)

विश्व बैंक

B)

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

C)

विश्व आर्थिक मंच

D)

भारतीय रिजर्व बैंक

उत्तरः (c)

[2] ‘वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ (Council of Scientific and Industrial Research - CSIR) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
i. इसकी स्थापना स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केंद्रीय विधानसभा के द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से हुई थी।
ii. यह एक स्वायत्त निकाय है एवं ‘रेजिस्ट्रेशन ऑफ सोसाइटीज़ एक्ट, 1860’ के अंतर्गत रजिस्टर्ड है।
iii. यह संस्था मुख्यरूप से ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ से फंड प्राप्त करती है, किंतु यह इसका नोडल मंत्रालय नहीं है।

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः

"वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद" (Council of Scientific and Industrial Research - CSIR) विश्व के कई बड़े अनुसंधान एवं विकास संस्थानों (जो पब्लिक द्वारा फंडेड हो) में से एक है। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में अपने अग्रणी अनुसंधान एवं विकास से संबंधित विशिष्ट ज्ञानाधार के लिये जाना जाने वाला एक प्रमुख समसामयिक अनुसंधान एवं विकास संगठन है।

इसकी स्थापना वर्ष 1942 में तत्कालीन केंद्रीय विधानसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी।

यह ‘रजिस्ट्रेशन ऑफ सोसाइटीज़ एक्ट, 1860’ के प्रावधानों के तहत रजिस्टर्ड एक ‘स्वायत्त निकाय’ (Autonomous Body) है।

यद्यपि यह संस्था मुख्यरूप से ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ से फंड प्राप्त करती है, किंतु यह इसका नोडल मंत्रालय नहीं है।

वर्तमान में संपूर्ण भारत में सी.एस.आई.आर. की 38 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, 39 दूरस्थ केंद्रों, 3 नवोन्मेषी कॉम्प्लेक्सों तथा 5 यूनिटों के सक्रिय संजाल (network) कार्यरत हैं।

ध्यातव्य है कि हाल ही में इस संस्था ने अपने स्वयं की निधि से 400 करोड़ रुपये का एक ‘स्टार्टअप कोष’ (Startup Fund) बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह कोष नवोन्मेषियों एवं स्टार्टअप उद्यमियों को प्रारंभिक स्तर पर एक सशक्त आधार प्रदान करने का कार्य करेगी।

[3] मॉरीशस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. भारत की तरह यह भी एक ब्रिटिश उपनिवेश था
2. इसकी राजधानी ‘पोर्ट लुइस’ है।
3. यह दक्षिणी हिंद महासागर  में स्थित एक द्वीप है।
कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः

 हाल ही में भारत एवं मॉरीशस सरकार ने सहकारी एवं इससे संबंधित क्षेत्रों के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके साथ ही भारत ने कृषि उद्योग, मत्स्यपालन और डेयरी के क्षेत्र में मॉरीशस के साथ अपनी विशेषज्ञता एवं प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान का प्रस्ताव दिया है।

[4] ‘स्पेस एक्स’ (Space X) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. यह एक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता एवं अंतरिक्ष परिवहन सेवा प्रदान करने वाली निजी कंपनी है।
2. ‘फाल्कन-9’, जो कि एक द्विचरणीय रॉकेट है, ‘स्पेस एक्स’ द्वारा डिजाइन एवं निर्मित किया गया है।
कूटः

A)

केवल 1

B)

केवल  2

C)

केवल 1 और 2

D)

इनमें से कोई नहीं।

उत्तरः (C)
व्याख्याः

'स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज् कॉर्पोरेशन' (Space Exploration Technologies Corporation), जिसे ‘स्पेस एक्स’ (Space X) के नाम से भी जाना जाता है, अमेरिका की एक निजी कंपनी है। यह कंपनी एयरोस्पेस के निर्माण के साथ-साथ अंतरिक्ष परिवहन सेवा भी प्रदान करती है।

इसकी स्थापना सन् 2002 में हुई थी। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के हॉथोर्न (Hawthorne) शहर में अवस्थित है। इस कंपनी के प्रमुख उत्पाद हैं-

  • फाल्कन 9
    • फाल्कन हैवी
    • ड्रैगन

‘फाल्कन-9’ एक द्विचरणीय रॉकेट है, जिसे ‘Space X’ द्वारा डिजाइन एवं निर्मित किया गया है। इसका उद्देश्य उपग्रहों एवं ड्रैगन अंतरिक्षयान (स्पेसक्राफ्ट) को कक्षा (Orbit) तक विश्वसनीय एवं सुरक्षित परिवहन प्रदान करना है।

ध्यातव्य है कि अपनी सौर प्रणाली के बाहर स्थित सभी ग्रह ‘एक्ज़ोप्लैनेट’ (Exoplanet) कहलाते हैं। ‘प्रॉक्सिमा सेंटॉरी’ सूर्य के सबसे नजदीक का तारा है। हाल ही में ‘प्रॉक्सिमा सेंटॉरी तारा’ की परिक्रमा करने वाले ग्रह ‘प्रॉक्सिमा सेंटॉरी बी’ की खोज की गई है, जो सूर्य के सबसे निकट का एक्ज़ोप्लैनेट है। यह ग्रह पृथ्वी की तुलना में 1.3 गुना भारी है।

[5] ‘इलेक्ट्रॉनिक कचरा’ (e-waste) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. यह हानिकारक होने के साथ-साथ लाभदायक भी है।
2. विश्व में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति ई-कचरे का उत्पादन नॉर्वे द्वारा किया जाता है।
कूटः

A)

केवल 1

B)

केवल 2

C)

केवल 1 और 2

D)

इनमे से कोई नहीं

उत्तरः (C)
व्याख्याः

1-‘ई-कचरा’ अपने उपयोग के परिप्रेक्ष्य से हानिकारक होने के साथ-साथ लाभदायक भी है। एक तरफ जहाँ ई-उत्पादों के गलत तरीके के निबटान से यह हानिकारक व अस्वास्थ्यकर हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ, द्वितीयक कच्चे माल के स्रोत के रूप में यह हमारे समक्ष कई अन्य बेहतर विकल्पों को भी प्रस्तुत करता है।

2-नाभिकीय रियेक्टरों से प्राप्त होने वाले कचड़ों को ‘ई-कचरे’ की श्रेणी में नहीं रखा जाता है।

3-विश्व में सर्वाधिक ई-कचरा उत्पन्न करने वाले प्रमुख देश हैं-

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
    2. चीन
    3. जापान
    4. जर्मनी
    5. भारत

विश्व में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति ई-कचरा उत्पन्न करने वाले प्रमुख देश हैं-
1. नॉर्वे
2. स्विट्ज़रलैण्ड
3. आइसलैंड
4. डेनमार्क
5. यू.के.

Please publish modules in offcanvas position.