QUIZ 10

QUIZ 10

[1] दिसंबर, 2016 में "मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम" में आयोजित किये गए “डिजीधन मेला” के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. इसका आयोजन भारत सरकार के "इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय" द्वारा किया गया था।
2. इसका उद्देश्य देश की जनता को डिजिटल भुगतान विकल्प के लाभों के बारे में जागरूक करना था।
कूटः

A)

केवल 1

B)

केवल 2

C)

1 और 2 दोनों

D)

उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तरः (C)

 

[2] "वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद" (Council of Scientific and Industrial Research- CSIR) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1.यह एक स्वायत्त निकाय है।
2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इसका नोडल मंत्रालय नहीं है।
3.भारत का प्रधानमंत्री इसका पदेन चेयरमैन होता है।
कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (d)
व्याख्याः

1-"वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद" (CSIR) एक ऐसा संस्थान है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अपने अत्याधुनिक ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट नॉलेजबेस’ के लिये जाना जाता है।

2-इसकी स्थापना सन् 1942 में तत्कालीन केंद्रीय लेजिस्लेटिव असेंबली के द्वारा पारित एक प्रस्ताव (Resolution) के माध्यम से हुई थी।

3-यह एक स्वायत्त निकाय है, जो "Registration of Societies Act, 1860" के अंतर्गत रजिस्टर्ड है।

4-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इसका नोडल मंत्रालय नहीं है। CSIR मुख्य रूप से इस मंत्रालय द्वारा फंड प्राप्त करता है।

5-भारत के प्रधानमंत्री इसके पदेन चेयरमैन होते हैं।

 

 

[3] निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं?

1. आए दिन समाचार में दिखने वाला मालमपुज़ा बांध (Malampuzha Dam) केरल के पलक्काड ज़िले में ‘नोइल नदी’ पर अवस्थित है।  

2.नोइल नदी, कावेरी नदी की एक सहायक नदी है।

3. हाल ही में मालमपुज़ा बांध पर ‘आमुर फाल्कन’ नाम का एक प्रवासी पक्षी देखा गया है, जो आई.यू.सी.एन. की रेड डाटा लिस्ट की “लीस्ट कंसर्न” (Least Concern) कैटेगरी में शामिल है।
कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः
मालमपुज़ा बांधः-

1-कावेरी नदी का उद्गम-स्रोत कर्नाटक का पश्चिमी घाट स्थित ब्रह्मगिरि पर्वत है। इसकी अन्य प्रमुख सहायक नदियों में बाएँ से (हेमवती, शिमशा, अर्कावती) तथा दाएँ से (कब्बानी, भवानी, नोइल, अमरावती) शामिल हैं।

2-हाल ही में केरल के मालमपुज़ा बांध के आस-पास ‘आमुर फाल्कन’ नाम का एक प्रवासी पक्षी देखा गया है, जो साइबेरिया से चीन के तटीय भागों से होकर भारत में नागालैंड के दोयांग झील में आकर रुकता है। इसके पश्चात् यहाँ से पूर्वी अफ्रीकी देशों की ओर गमन कर जाता है। इस पक्षी को आई.यू.सी.एन ने अपनी रेड डाटा सूची की "Least Concern (LC)" कैटेगरी में रखा है।

 

 [4]निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?

(a) भारत में निगम कर से सरकार को सबसे ज्यादा आय प्राप्त होती है l

(b) बजट 2017-18 के अनुसार सरकार अपनी कुल आय का 19% ब्याज आदायगी के रूप में खर्च करती है l

(c) भारत में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य महाराष्ट्र है

(d) बजट 2017-18 के अनुसार 5 लाख से 10 लाख कमाने वालों को 10% की दर से आयकर जमा करता पड़ रहा है l

उत्तर .d

व्याख्या: बजट 2017-18 के अनुसार 5 लाख से 10 लाख कमाने वालों को 20% की दर से आयकर जमा करता पड़ रहा है l

 

[5] निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) एक संवैधानिक संस्था है।
2. दिल्ली महिला आयोग (DCW) एक सांविधिक संस्था है।
3. राष्ट्रीय महिला अयोग, "राष्ट्र महिला" के नाम से एक मासिक समाचार पत्र हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में प्रकाशित करता है।
कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (b)
व्याख्याः
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW):-

1-राष्ट्रीय महिला आयोग (अंग्रेजी:National Commission for Women, NCW) भारतीय संसद द्वारा 1990 में पारित अधिनियम के तहत जनवरी 1992 में गठित एक सांविधिक निकाय (संसद के प्रस्ताव (संविधि) से संबंधित।)  है।यह एक ऐसी इकाई है जो शिकायत या स्वतः संज्ञान के आधार पर महिलाओं के संवैधानिक हितों और उनके लिए कानूनी सुरक्षा उपायों को लागू कराती है। आयोग की पहली प्रमुख सुश्री जयंती पटनायक थीं। 17 सितंबर, 2014 को ममता शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के पश्चात ललिता कुमारमंगलम को आयोग का प्रमुख बनाया गया है

2-इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:-

(i) महिलाओं के हितों से जुड़े संवैधानिक एवं कानूनी सुरक्षा उपायों (Safeguards) की समीक्षा करना।
(ii) उपचारात्मक विधायी उपायों को सुझाना।
(iii) शिकायतों के निवारण की सुविधा प्रदान करना।
(iv) महिलाओं को प्रभावित करने वाली समस्त नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देना।

3-"राष्ट्र महिला" नाम से मासिक पत्रिका हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में इसी आयोग द्वारा प्रकाशित की जाती है।

4-आयोग के प्रारंभ से अब तक के अध्यक्षों की सूची :

क्रम संख्या

नाम

कार्यकाल प्रारंभ

कार्यकाल समाप्त

1

जयंती पटनायक

03.02.1992

30.01.1995

2

वी मोहिनी गिरी

21.07.1995

20.07.1998

3

विभा पार्थसारथी

18.01.1999

17.01.2002

4

पूर्णिमा आडवानी

25.01.2002

24.01.2005

5

गिरिजा व्यास

16.02.2005

15.02.2008

6

गिरिजा व्यास

09.04.2008

08.04.2011

7

ममता शर्मा

02.08.2011

01.08.2014

8

ललिता कुमारमंगलम

17.09.2014

 

 

दिल्ली महिला आयोग (DCW):

1-यह दिल्ली सरकार के "Delhi Commission for Women Act, 1994" के अंतर्गत वर्ष 1994 में गठित एक सांविधिक निकाय है। हालाँकि इसने अपना कार्य वर्ष 1996 से प्रारंभ किया।

2-वर्तमान में इस आयोग की चेयरपर्सन "श्रीमती स्वाती मालीवाल" हैं।

1-संवैधानिक निकाय(Constitutional Body)

ऐसे निकाय जिनका गठन स्वयं संविधान द्वारा या जिनके गठन के लिए राष्ट्रपति को सक्षम बनाया जाता है, संवैधानिक संस्था कहा जाता है। इन निकायों के सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

2-संविधिक निकाय(StatutoryBody)

संविधिक निकाय वह है जिसे संसद के अधिनियम या राज्य विधान द्वारा गठित किया जाता है। इसकी स्थापना प्रायः विशेष कार्यों को करने के लिए की जाती है जिनमें सरकार का मानना है कि परम्परागत विभागीय संरचना से बाहर अत्यधिक प्रभावपूर्ण तरीके से निष्पादन हो सके। एक सांविधिक निकाय का संसद के एक अधिनियम द्वारा सामान्य बहुमत से उन्मूलन किया जा सकता है।

 

 

 

 

Please publish modules in offcanvas position.