QUIZ 25

QUIZ 25

[1] निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

1. बगलिहार बांध

चिनाब

2. रणजीत सागर बांध

रावी

3. पोंग बांध

ब्यास

4. नाथपा झाकरी बांध

सतलुज

5. शाहपुर कंडी बांध

रावी

कूट:

A)

केवल 2 और 4

B)

केवल 1, 2, 3 और 5

C)

1, 2, 3, 4 और 5

D)

केवल 1, 3, 4 और 5

उत्तर: (C)
व्याख्या:


सिंधु नदी अपवाह तंत्र की नदियों पर अवस्थित प्रमुख बांधों की सूची निम्नलिखित है-

सिंधु नदी

अल्ची बांध

नीमो बाग्ज़ो बांध

झेलम नदी

किशनगंगा बांध (झेलम की सहायक नदी किशनगंगा पर)

उरी बांध

चिनाब नदी

सलाल बांध

दुलहस्ती बांध

बगलिहार बांध

रातले बांध

पाकल दुल बांध

रावी नदी

बैरा सिउल बांध (Baira Siul Dam)

बस्सी बांध

चमेरा बांध

रणजीत सागर बांध

शाहपुर कंडी बांध

ब्यास नदी

पोंग बांध

पंडोह बांध

लार्गी बांध

सतलुज नदी

भाखड़ा-नांगल बांध

नाथपा झाकरी बांध

कोलडैम बांध

 

[2] निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

1. चिल्का झील

ओडिशा

2. वुलर झील

जम्मू एवं कश्मीर

3. वेम्बनाद झील

केरल

4. नल सरोवर झील

गुजरात

5. निपोर भील झील

असम

कूट:

A)

केवल 1 और 3

B)

केवल 2, 4 और 5

C)

केवल 1, 2, 3 और 4

D)

 1, 2,3,4 और 5

उत्तर: (D)
व्याख्या:
भारत की कुछ प्रमुख झीलों की सूची निम्नलिखित है:-

जम्मू एवं कश्मीर

डल झील

वुलर झील

शेषनाग झील

त्सो मोरीरी झील

मानसबल झील

हिमाचल प्रदेश

चन्द्रताल झील

पोंग डैम झील

गोविन्द सागर झील

पंडोह झील

रेणुका झील

उत्तराखंड

रूपकुंड झील

भीमताल झील

हरियाणा

सूरजकुंड झी

लब्लू बर्ड झील

राजस्थान

ढेबर झील

राजसमंद झील

सांभर झील

गुजरात

नल सरोवर झील

नारायण सरोवर झील

महाराष्ट्र

लोनार झील

उपवन झील

शिवाजी सागर झील

केरल

अष्टमुडी झील

षष्टमकोट्टा झील

पुन्नामादा कयाल/वेम्बनाद झील

पारावुर कयाल

आंध्र प्रदेश

कोल्लेरू झील

पुलीकट झील

ओडिशा

चिल्का झील

असम

डीपोर बील झील (Deepor Beel Lake

हफ्लोंग झील

मेघालय

उमियम झील

मणिपुर

लोकटक झील

 [3] ‘मालाबार पिट सर्प’ (Malabar pit viper) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. यह दक्षिणी भारत के पश्चिमी घाट की एक स्थानिक प्रजाति है।
2. यह एक शीत-रक्तक जीव (cold blooded species/ Poikilothermic) जीव है।
3. यह दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली सांप की एक स्थानिक प्रजाति (endemic Species) है।
4. इसे आई.यू.सी.एन. के रेड डाटा बुक की ‘लीस्ट कंसर्न’ (Least Concern) सूची में रखा गया है।
कूटः

A)

केवल 1, 2 और 4

B)

1, 2, 3 और 4

C)

केवल 1 और 4

D)

केवल 2 और 3

उत्तरः (B)
व्याख्याः

‘मालाबार पिट सर्प’

(Malabar pit viper)

इस सर्प का वैज्ञानिक नाम ‘Trimeresurus malabaricus’ है। यह दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली सांप की एक स्थानिक प्रजाति (endemic Species) है। यह महाराष्ट्र स्थित ‘फणसड वन्यजीव अभयारण्य’ के दक्षिणी भाग से लेकर गोवा, कर्नाटक, केरल तथा तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक समुद्र तल से 100-2134 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाता है। यह सदाबहार, अर्द्ध सदाबहार तथा शोला वन में पाया जाता है। यह इलायची, केला, काली मिर्च, अखरोट, सागौन तथा रबर के बागानों के साथ-साथ मानव बस्तियों में भी पाया जाता है। यह ‘एनिमलिया किंगडम’ के ‘कोरडाटा समुदाय’ के ‘रेप्टीलिया वर्ग’ का एक जीव है। अतः यह एक शीत-रक्तक जीव (cold blooded species/ Poikilothermic) है। इसे आई.यू.सी.एन. के रेड डाटा बुक की ‘लीस्ट कंसर्न’ सूची में रखा गया है।

 [4] ‘मौसम परियोजना’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. ‘संस्कृति मंत्रालय’ इसका नोडल मंत्रालय है।
2. इसे वर्ष 2014 में ‘विश्व धरोहर समिति’ के 38वें सत्र में प्रारंभ किया गया था।
3. इसका उद्देश्य बहुआयामी हिंद महासागरीय क्षेत्र के सांस्कृतिक, वाणिज्यिक तथा आध्यात्मिक विचार-विमर्श की विविधता के दस्तावेज़ीकरण हेतु पुरातात्त्विक एवं ऐतिहासिक शोध (Archaeological and Historical research) को एकत्रित करना है।
कूटः

A)

केवल 1 और 3

B)

केवल 2

C)

केवल 2 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः
मौसम परियोजना’ (Project MAUSAM)

यह ‘संस्कृति मंत्रालय’ की एक विशिष्ट पहल है, जिसे नोडल एजेंसी की हैसियत से ‘भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण’ (Archaeological Survey of India - ASI) द्वारा लागू किया जा रहा है। इसे संस्कृति मंत्रालय द्वारा 20 जून, 2014 को कतर की राजधानी दोहा में संपन्न हुए ‘विश्व धरोहर समिति’ (World Heritage Committee) की 38वीं बैठक में प्रारंभ किया गया था। इसका उद्देश्य बहुआयामी हिंद महासागरीय क्षेत्र के सांस्कृतिक, वाणिज्यिक तथा आध्यात्मिक विचार-विमर्श की विविधता के दस्तावेज़ीकरण हेतु पुरातात्त्विक एवं ऐतिहासिक शोध (Archaeological and Historical research) को एकत्रित करना है।
यह परियोजना हिंद महासागर में अवस्थित पूर्वी अफ्रीकी देशों, अरब देशों, भारतीय उपमहाद्वीपीय देशों एवं श्रीलंका से लेकर दक्षिण-पूर्वी एशियाई द्वीप समूह तक विस्तारित है। इस परियोजना के अंतर्गत 39 देशों को शामिल किया गया है।

 

[5] ‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग’ (Competition Commission of India) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. संसद ने वर्ष 2002 में ‘प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002’ (The Competition Act, 2002) बनाया, जिसे वर्ष 2007 में संशोधित कर नए नियमों के साथ संबंधित किया गया।
2. इसे प्रतिस्पर्धा को गलत तरीके से प्रभावित करने वाली प्रथाओं/कार्यों (Practices) को समाप्त करने तथा टिकाऊ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गठित किया गया है।
3. यह आयोग किसी सांविधिक प्राधिकरण के द्वारा प्राप्त किसी संदर्भ पर प्रतियोगिता के मामलों से संबंधित राय प्रदान कर सकता है।
कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः

किसी भी अर्थव्यवस्था में ‘बेहतर प्रतिस्पर्धा’ का अर्थ होता है- आम आदमी तक किसी भी गुणात्मक वस्तु या सेवा की बेहतर कीमत पर उपलब्धता को सुनिश्चित करना। ‘प्रतिस्पर्धा’ के इसी वृहद् अर्थ को आत्मसात् करते हुए संसद ने वर्ष 2002 में ‘प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002’ (The Competition Act, 2002) बनाया, जिसे वर्ष 2007 में संशोधित कर नए नियमों के साथ संबंधित किया गया। इस आयोग में एक अध्यक्ष एवं छः सदस्य होते हैं, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा ‘नियुक्त’ (appoint) किया जाता है। चूँकि, यह एक अधिनियम के माध्यम से बना आयोग/निकाय है। अतः यह एक ‘सांविधिक’ संस्था है, न कि ‘संवैधानिक’। इस ‘आयोग’ का ज़िक्र भारतीय संविधान में नहीं किया गया है।

‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग’ के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

प्रतिस्पर्धा को कुप्रभावित करने वाले चलन (Practices) को समाप्त करना एवं टिकाऊ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना।

उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करना।

भारतीय बाज़ार में ‘व्यापार की स्वतंत्रता’ को सुनिश्चित करना।

किसी प्राधिकरण द्वारा संदर्भित मुद्दों पर प्रतियोगिता से संबंधित राय प्रदान करना।

जन जागरूकता का प्रसार करना।

प्रतिस्पर्धा से संबंधित मामलों में प्रशिक्षण प्रदान करना।

Please publish modules in offcanvas position.