QUIZ 27

QUIZ 27

1वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

  1. जलवायु जोखिम सूचकांक में प्रथम स्थान पर जापान है।
  2. इस सूचकांक के अंतर्गत मौसम संबंधी समस्याओं के कारण देशों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A-केवल 1

B-केवल 2

C-1 और 2 दोनों

D-न तो 1 और न ही 2

Explanation

उत्तर: (c)

व्याख्या:

  • वैश्विक जलवायु सूचकांक में जापान, फिलिपींस और जर्मनी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।अतः कथन 1 सही है।
  • इस सूचकांक के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न मौसम संबंधी समस्याओं के वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण किया जाता है।अतः कथन 2 सही है।

2-ईट राइट स्‍टेशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्‍टेशन को देश के पहले ‘ईट राइट स्‍टेशन’ के रुप में प्रमाणित किया गया है।
  2. यह अभियान FSSAI द्वारा वर्ष 2018 में चलाए गए ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान का एक हिस्‍सा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A-केवल 1

B-केवल 2

C-1 और 2 दोनों

D-न तो 1 और न ही 2

Explanation

उत्तर: (a)

व्याख्या:

  • हाल ही में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्‍टेशन को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India- FSSAI) द्वारा देश के पहले ‘ईट राइट स्‍टेशन’ (Eat Right Station) के रुप में प्रमाणित किया गया है।अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • ‘ईट राइट स्‍टेशन’ अभियान FSSAI द्वारा वर्ष 2018 में चलाए गए ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान का एक हिस्‍सा है।अतः कथन 2 सही है।
  • ‘ईट राइट इंडिया’ दो स्तंभों ‘स्वस्थ खाओ और सुरक्षित खाओ’ पर आधारित है।

3-एशियाई विकास बैंक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हाल ही में ADB ने भारत के साथ तमिलनाडु के शहरों के विकास हेतु 306 मिलियन डॉलर के ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  2. एशियाई विकास बैंक के सदस्य देशों की संख्या 68 है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A-केवल 1

B-केवल 2

C-1 और 2 दोनों

D-न तो 1 और न ही 2

Explanation

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank-ADB) और भारत सरकार ने तमिलनाडु के चुने हुए शहरों में पानी की आपूर्ति और सीवरेज के बुनियादी ढाँचे को विकसित करने तथा शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies-ULB ) की क्षमताओं को मज़बूत करने के लिये 206 मिलियन डॉलर के ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर किये।अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • वर्ष 2019 में निउए (Niue) को इस समूह में शामिल किया गया जिससे सदस्य देशों की संख्या 68 हो गई.अतः कथन 2 सही है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को की गयी थीl इस बैंक की स्थापना का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देना थाl 1 जनवरी, 1967 को इस बैंक ने पूरी तरह से काम करना शुरू किया थाl इसका मुख्यालय “मनीला”, फिलीपींस में स्थित हैl इसकी अध्यक्षता हमेशा एक जापानी को दी जाती है जबकि इसके 3 डिप्टी चेयरमैन का संबंध अमेरिका, यूरोप और एशिया से होता हैl एशियाई विकास बैंक के वर्तमान अध्यक्ष और एशियाई विकास बैंक के निदेशक मंडल के अध्यक्ष “ताकेहिको नकाओ” हैं जिनका संबंध जापान से हैl

 

4अल्पसंख्यकों के शैक्षिक अधिकारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. संविधान का अनुच्छेद 30(1) अल्पसंख्यकों को उनके पसंद के शिक्षा संस्थानों की स्थापना करने का अधिकार देता है।
  2. अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान का दर्जा उन्हीं संस्थानों को दिया जाता है जो न सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा प्रशासित हो बल्कि उसकी स्थापना भी अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा की गई हो।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

A-केवल 1

B-केवल 2

C-1 और 2 दोनों

D-न तो 1 और न ही 2

Explanation

उत्तर: (c)

व्याख्या:

  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद-30(1) अल्पसंख्यकों, चाहे धार्मिक हों या भाषायी, को अधिकार प्रदान करता है कि सभी अल्पसंख्यक वर्गों को उनकी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना का अधिकार होगा।अतः कथन 1 सही है।
  • केरल उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि किसी शिक्षा संस्थान को अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान का दर्जा (Minority Educational Institute Status) तभी दिया जाएगा जब वह अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा न सिर्फ प्रशासित (Administered) हो बल्कि उसकी स्थापना (Establishment) भी अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा की गई हो।अतः कथन 2 सही है।

5-मॉरिशस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है।
  2. यह वनिला द्वीपों का हिस्सा है।
  3. यह हिंद महासागर रिम एसोसिएशन का सदस्य नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

A-केवल 1 और 2

B-केवल 2 और 3

C-केवल 1 और 3

D-उपरोक्त सभी

Explanation

उत्तर: (a)

व्याख्या:

  • मॉरिशस मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है।अतः कथन 1 सही है।
  • वनिला द्वीपों (Vanilla Islands) में शामिल देश - कोमोरोस, मेडागास्कर मॉरिशस, सेशेल्स, रीयूनियन द्वीप।अतः कथन 2 सही है।
  • मॉरिशस अफ्रीकी संघ (African Union), हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim Association) तथा हिंद महासागर आयोग (Indian Ocean Commission) का हिस्सा है।अतः कथन 3 सही नहीं है।

1-अफ्रीकी संघ अफ्रीकी संघ 54 अफ्रीकी देशों का संघ है. इसका लक्ष्य अफ्रीकी महाद्वीप पर राजनीतिक और आर्थिक सहयोग का बढ़ावा देना है. अफ्रीकी संघ का गठन 2001 में इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में हुआ और इसने अफ्रीकी एकता संगठन ओएयू की जगह ली.

2- हिन्द महासागर आयोग Indian Ocean Commission – IOC

मुख्यालय: पोर्ट लुईस (मॉरीशस)।

सदस्यता: कोमोरो द्वीप समूह, फ्रांस (रीयूनियन द्वीप की तरफ से), मेडागास्कर, मॉरीशस और सिशेल्स।

उद्भव एवं विकास

हिन्द महासागर आयोग (Indian Ocean Commission—IOC) हिन्द महासागर देशों- मेडागास्कर, मॉरीशस और सिशेल्स, के मध्य हुए एक समझौते के माध्यम से जुलाई 1982 में अस्तित्व में आया। जनवरी 1984 में क्षेत्रीय सहयोग विकसित करने के लिये एक सामान्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। फ्रांस और कोमोरो द्वीप समूह जनवरी 1986 में इस आयोग के पूर्ण सदस्य बने।

उद्देश्य

हिन्द महासागर देशों के बीच सभी क्षेत्रों में, विशेषकर आर्थिक विकास के क्षेत्र में, क्षेत्रीय सहयोग संघटित और विकसित करना आईओसी का मुख्य उद्देश्य है।

 

 

Please publish modules in offcanvas position.