QUIZ 1

QUIZ 1

[1] भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India-FSSAI) के संबंध में निम्नलिखित कथनों की सत्यता की जाँच कीजिये

  1. FSSAI के एक निर्देश के अनुसार, जल्द ही कैफीनयुक्त पेय पदार्थों (145 mg per liter < कैफीन की मात्रा < 300 mg per liter) के उत्पादकों को इनकी पैकेजिंग के ऊपर चेतावनी के तौर पर यह घोषणा करना अनिवार्य होगा कि यह पेय बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिये सुरक्षित नहीं है।
  2. ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय’ इसका नोडल मंत्रालय है।
  3.  यह प्राधिकरण खाद्य संरक्षण (Food Safety) के विनियमन एवं निरीक्षण के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) की रक्षा करने एवं इसे प्रोत्साहित करने के लिये उत्तरदायी है।


कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः

1-FSSAI एक सांविधिक निकाय तो है किन्तु इसका गठन "खाद्य संरक्षण एवं मानक अधिनियम, 2006" (Food Safety and Standards Act, 2006) के अधीन अगस्त 2011 में किया गया था। 

2-भारत सरकार का "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय" (Ministry of Health and Family Welfare) इसका नोडल मंत्रालय है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में अवस्थित है।

3-छः शहरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कोचीन एवं गुवाहाटी) में इस प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Offices) अवस्थित हैं।

 

 

 

[2] ‘वन चाइना पॉलिसी’ (One China Policy) से क्या अभिप्राय है?

A)

इसके माध्यम से चीन सरकार ने चाइनीज दंपत्तियों को एक बच्चा रखने के लिये बाध्य किया था ताकि बढ़ती आबादी पर त्वरित नियंत्रण कायम किया जा सके। हालाँकि, इसके अपेक्षित परिणाम दृष्टिगत हुए, किंतु हाल ही में इसे चीन सरकार द्वारा खारिज कर दिया गया है।

B)

यह नीति ताइवान पर चीन की संप्रभुता की वकालत करती है।

C)

‘9-डैश लाइन’ द्वारा दक्षिण चीन सागर के बहुतायत भाग पर अपने अधिकार के सत्यापन हेतु चीन सरकार द्वारा इस नीति को लाया गया।

D)

उत्तरी-पश्चिमी चीन के ज़िनज़ियांग प्रांत में रह रहे अलगाववादी उईघुर समुदाय के लोगों को चीन से जोड़ने हेतु चीन सरकार द्वारा इस नीति को लाया गया।

उत्तरः (b)
व्याख्याः

  1. वन चाइना पॉलिसी का मतलब उस नीति से है, जिसके मुताबिक़ 'चीन' नाम का एक ही राष्ट्र है और ताइवान अलग देश नहीं, बल्कि उसका प्रांत है.
  2. पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (पीआरसी), जिसे आम तौर पर चीन कहा जाता है, वो साल 1949 में बना था. इसके तहत मेनलैंड चीन और हांगकांग-मकाऊ जैसे दो विशेष रूप से प्रशासित क्षेत्र आते हैं.
  3. दूसरी तरफ़ रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (आरओसी) है, जिसका साल 1911 से 1949 के बीच चीन पर कब्ज़ा था, लेकिन अब उसके पास ताइवान और कुछ द्वीप समूह हैं. इसे आम तौर पर ताइवान कहा जाता है.
  4. वन चाइना पॉलिसी का मतलब ये है कि दुनिया के जो देश पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (चीन) के साथ कूटनीतिक रिश्ते चाहते हैं, उन्हें रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (ताइवान) से सारे आधिकारिक रिश्ते तोड़ने होंगे.

 

  1. कूटनीतिक जगत में यही माना जाता है कि चीन एक है और ताइवान उसका हिस्सा है. इस नीति के तहत अमरीका, ताइवान के बजाय चीन से आधिकारिक रिश्ते रखता है. लेकिन ताइवान से उसके अनाधिकारिक, पर मज़बूत ताल्लुक़ हैं.
  2. ताइवान ओलंपिक खेल जैसे अंतरराष्ट्रीय समारोह में 'चीन' का नाम इस्तेमाल नहीं कर सकता. इसकी वजह वो लंबे समय से ऐसे मंचों पर 'चाइनीज़ ताइपे' के नाम के साथ शिरकत करता है.
  3. इस मुद्दे पर चीन का रुख़ स्वीकार करना चीन-अमरीका संबंधों का आधार ही नहीं, बल्कि चीन की तरफ़ से नीति-निर्माण और कूटनीति के लिए भी अहम है.
  4. अफ़्रीका और कैरेबियाई क्षेत्र के कई छोटे देश अतीत में वित्तीय सहयोग के चलते चीन और ताइवान, दोनों से बारी-बारी रिश्ते बना और तोड़ चुके हैं.
  5. इस नीति से चीन को फ़ायदा हुआ और ताइवान कूटनीतिक स्तर पर अलग-थलग है. दुनिया के ज़्यादातर देश और संयुक्त राष्ट्र उसे स्वतंत्र देश नहीं मानते. लेकिन इसके बावजूद वो पूरी तरह अलग नहीं है.
  6. ज़ाहिर है कि यथास्थिति में चीन ज़्यादा ताक़तवर है और इस वजह से कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज़ से ताइवान बैकफ़ुट पर है. ये देखना होगा कि ट्रंप का हालिया बयान क्या किसी बदलाव की आहट दे रहा है.

 ध्यातव्य है कि कथन 1 चीन की ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ को संदर्भित करता है जो चीन की ‘जनसंख्या नियोजन नीति’ (Population Planning Policy) थी जिसे वर्ष 1979 में लाया गया था एवं वर्ष 2015 में वापस ले लिया गया।

 

[3] ‘हीरा’ (Diamond) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन- से कथन सत्य हैं?
1. हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह रासायनिक रूप से कार्बन का शुद्धतम रूप है
2. हीरा में प्रत्येक कार्बन परमाणु चार अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ सह-संयोजी बन्ध द्वारा जुड़ा रहता है।
3. तापी नदी के तट पर स्थित सूरत शहर "भारत की हीरे की राजधानी" (India's Diamond Capital) के नाम से विख्यात है।
4. "विश्व की हीरे की राजधानी" (Diamond Capital of the world) एंटवर्प है, जो बेल्ज़ियम की राजधानी भी है।
कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 3 और 4

D)

केवल 1 ,2और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः

1-‘हीरा’ कार्बन का एक मेटास्टेबल अपरूप होता है, जहाँ कार्बन के परमाणु विभिन्न प्रकार के मुख केंद्रित घनीय क्रिस्टल संरचना (Face-Centered Cubic Crystal Structure) में व्यवस्थित होते हैं, जिसे ‘डायमंड लैटिस’ (Diamond Lattice) कहा जाता है।

2-कथन (4)  गलत है क्योंकि ‘एंटवर्प’ "विश्व के हीरे की राजधानी" तो है, किंतु बेल्ज़ियम की राजधानी नहीं है। बेल्ज़ियम की राजधानी "ब्रूसेल्स" है।

 

 

[4] 12 दिसम्बर 2016  को प्रायद्वीपीय भारत में आए ‘वरदा चक्रवात’ (Vardah Cyclone) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. ‘वरदा’ एक प्रकार का ‘उष्णकटिबंधीय चक्रवात’  है।
2. इसने प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र को प्रभावित किया।
3. उत्तरी हिंद महासागर में आए इस चक्रवात का नामकरण पाकिस्तान द्वारा किया गया है।
कूटः

A)

केवल 1 और 3

B)

केवल 2

C)

केवल 3

D)

1, 2 और 3

  1. उत्तरः (A)
    व्याख्याः

1-दिसम्बर 2016 में प्रायद्वीपीय भारत में आया वरदा चक्रवात एक ‘उष्णकटिबंधीय चक्रवात’ है। गोरतलब है कि उत्तरी हिंद महासागरीय क्षेत्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone) से प्रभावित क्षेत्र है जो नवंबर-दिसंबर में बंगाल की खाड़ी में लौटते मानसून के प्रभाव में उत्पन्न होता है।

2-व्यापारिक पवनों के प्रभाव में यह प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी तटीय क्षेत्र (मुख्यतः उत्तरी तमिलनाडु एवं दक्षिणी आंध्र प्रदेश के क्षेत्र) को प्रभावित करता है।

3-चक्रवात के बीच के इलाके को ऑय कहते हैं और इसके इर्द-गिर्द तेज हवाएं चलती हैं. ऑय के बगल में वॉल रहती है और वहां पर घने बादल रहते हैं.

4-वरदा चक्रवात का नाम पाकिस्तान ने रखा है. वरदा का मतलब होता है लाल गुलाब.

5-जब तक ये चक्रवात समुद्र के ऊपर है, तब तक इसको बहुत एनर्जी मिलती रहती है, लेकिन जैसे ही जमीन से टकराता है, तो इसको एनर्जी मिलनी बंद हो जाती है.

6-चक्रवात (साइक्लोन) घूमती हुई वायुराशि का नाम है।

इसके दो भेद हैं :

(अ) उष्ण वलकियक चक्रवात (Tropical cyclone) तथा

(ब) उष्णवलयपार चक्रवात (Extratropical cyclone)

 7-ध्यातव्य है कि ‘उत्तरी हिंद महासागर’ में उष्णकटिबंधीय चक्रवात के नामकरण की एक विशेष प्रक्रिया है जिसमें 8 देशों (ओमान, पाकिस्तान, भारत, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं मालदीव) की सम्मिलित भागीदारी होती है एवं चक्रवात के नाम निम्नलिखित क्रम में रखे जाते हैं:-

8-बड़े चक्रवात वाले परिसंचरण लगभग हमेशा कम वायुमंडलीय दबाव के क्षेत्रों पर केंद्रित रहते हैं

 

 

[5] ‘सांभर झील’ के संदर्भ में कौन–सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. अरावली के शिष्ट और नाइस के गर्तों में भरा हुआ गाद (silt) ही नमक का स्रोत है
  2.  यहाँ शाकम्भरी देवी को समर्पित एक मंदिर भी उपस्थित है।
  3. यह झील "रामसर साइट" के तौर पर नामित है।
  4.  इसका नाम भारत के ‘मॉण्ट्रियाक्स रिकॉर्ड’ (Montreux Record) में  शामिल नहीं है।

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 1 और 3

C)

केवल 1 और 4

D)

केवल 1,2, 3 और 4

उत्तरः (d)
व्याख्याः
सांभर झीलः

1-हिंदू मान्यता के अनुसार,शाकम्भरी देवी जो कि चौहन राजपूतो  की रक्षक देवी हैं, ने यहां स्थित एक वन को बहुमूल्य धातुओं के एक मैदान में परिवर्तित कर दिया था। लोग इस संपदा को लेकर होने वाले संभावित झगड़ों के लेकर चिंतित हो गये और इसे एक वरदान के स्थान पर श्राप समझने लगे। लोगों ने देवी से अपना वरदान वापस लेने की प्रार्थना की तो देवी ने सारी चांदी को नमक  में परिवर्तित कर दिया। यहाँ शाकम्भरी देवी को समर्पित एक मंदिर भी उपस्थित है।

2-सांभर झील रामसर आर्द्रभूमि की सूची में शामिल है, जिसमें वर्तमान में भारत की 26 आर्द्रभूमियाँ सम्मिलित हैं।

सारणी 1 : भारत में रामसर संरक्षित आर्द्रभूमियों की सूची

क्रं.

आर्द्रभूमि

अधिसूचित

राज्य

क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)

1

अष्टमुडी आर्द्रभूमि

19.08.2002

केरल

61,400

2

भितरकनिका मैंग्रोव आर्द्रभूमि

19.08.2002

उड़ीसा

65,000

3

भोज ताल

19.08.2002

मध्य प्रदेश

3,201

4

चन्द्रताल आर्द्रभूमि

08.11.2005

हिमाचल प्रदेश

49

5

चिल्का

01.10.1981

उड़ीसा

1,16.500

6

डिपोल बिल

19.08.2002

असम

4,000

7

पूर्वी कोलकाता आर्द्रभूमि

19.08.2002

पश्चिम बंगाल

12,500

8

हरिका झील

23.03.1990

पंजाब

4,100

9

होकेरा आर्द्रभूमि

08.11.2005

जम्मू एवं कश्मीर

1,375

10

कंजिली

22.01.2002

पंजाब

183

11

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

01.10.1981

राजस्थान

2,873

12

कौलुरू झील

19.08.2002

आंध्र प्रदेश

90,100

13

लोकटक झील

23.03.1990

मणिपुर

26,600

14

नलसरोवर पक्षी अभयारण्य

24.09.2012

गुजरात

12,000

15

पाइंट कैलिमर वन्यजीव अभयारण्य एवं पक्षी विहार

19.08.2002

तमिलनाडु

38,500

16

पोंग बाँध झील

19.08.2002

हिमाचल प्रदेश

15,662

17

रेणुका आर्द्रभूमि

08.11.2002

हिमाचल प्रदेश

20

18

रोपर

22.01.2002

पंजाब

1,365

19

रुद्रसागर झील

08.11.2002

त्रिपुरा

240

20

सांभर झील

23.03.1990

राजस्थान

24,000

21

साथामुकोटा झील

19.08.2002

केरल

373

22

सुरिनसर-मान्सर झील

08.11.2005

जम्मू एवं कश्मीर

350

23

सौमित्री

19.08.2002

जम्मू एवं कश्मीर

12,000

24

ऊपरी गंगा नदी

08.11.2005

उत्तर प्रदेश

26,590

25

बेमनाड-कोल आर्द्रभूमि

19.08.2002

केरल

1,51,250

26

वुलर झील

23.03.1990

जम्मू एवं कश्मीर

18,900

 

3-मॉण्ट्रियाक्स रिकॉर्डः

मॉन्ट्रेक्स रिकार्ड अंतर्राष्ट्रीय  महत्त्व की आर्द्रभूमियों की सूचियों पर आर्द्रभूमि स्थलों का  का एक रजिस्टर है जहां तकनीकी विकास, प्रदुषण या अन्य मानवीय हस्तक्षेप केकारण पारिस्थितिकी स्वरूप में परिवर्तन आया है, आने वाला है या आने की संभावना है ,इसे ‘रामसर सूची’ के एक भाग के रूप में बनाए रखा गया है।वर्तमान में भारत से इस सूची (मॉण्ट्रियाक्स रिकॉर्ड) में केवल दो आर्द्रभूमियाँ शामिल हैं :-

→ केवलादेव घाना नेशनल पार्क, राजस्थान
→ लोकटक झील, मणिपुर
हालाँकि, इस सूची में पहले ओडिशा स्थित चिल्का झील भी शामिल थी, किंतु ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा किये गए साकारात्मक प्रयासों से परिस्थिति में हुए सुधारों के कारण बाद में इसे मॉण्ट्रियाक्स रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया।

 

Please publish modules in offcanvas position.