QUIZ 23

QUIZ 23

[1] निम्नलिखित में से कौन-से जोड़े सही सुमेलित नहीं है?

बाँध

नदी

1. कृष्णराजसागर बाँध

 कावेरी नदी

2. नागार्जुनसागर बाँध

 कृष्णा  नदी

3. रिहन्द बाँध

 रिहन्द नदी

4. सरदार सरोवर बाँध

 नर्मदा नदी

कूटः

A)

केवल 1, 3 और 4

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1, 2 और 3

D)

इनमे से कोई नहीं

उत्तरः (d)
व्याख्याः दिये गए चारों ही जोड़े सही हैं।

1-रिहन्द बांध, रिहन्द नदी पर निर्मित की गई है। रिहन्द नदी छत्तीसगढ़ के सुरजुगा जिले में अवस्थित माटीरंगा पहाड़ी से निकलकर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोन नदी से मिलती है। इसी नदी पर गोविन्द बल्लभपंत सागर जलाशय निर्मित किया गया है।

2-सरदार सरोवर बाँध, नर्मदा नदी पर गुजरात के तापी जिले के नवगाम शहर में स्थित है।

ध्यातव्य है कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय की पूर्णपीठ (Full Bench), जिसके अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री जे.एस.कैहर हैं, ने सरदार सरोवर बाँध परियोजना के कारण अपनी भूमि से विस्थापित हुए लोगों के पक्ष में अपनी राय रखते हुए विस्थापितों द्वारा दायर की गई अपील को मंजूर कर लिया है। साथ ही, उन्होंने कहा है कि इन विस्थापितों को केवल कैश के रूप में मुआवज़ा दे देना काफी नहीं है। क्योंकि ये वे लोग हैं जो पहले अपनी ऊर्वर भूमि पर कृषि कार्य किया करते थे। किंतु इस परियोजना के कारण उनकी भूमि अधिग्रहित कर ली गई और मुआवज़ा देकर उन्हें विस्थापितों की जिदंगी जीने को विवश कर दिया गया।

 [2] ‘लोकलेखा समिति’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. यह एक स्थायी संसदीय समिति है जिसे पहली बार वर्ष 1921 में गठित किया गया था।
2.इस समिति में अधिकतम 22 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें से 15 लोकसभा से एवं 7 राज्यसभा से होते हैं।
3. इसके अध्यक्ष विपक्षी पार्टी से होते हैं।

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः

‘लोकलेखा समिति’ (Public Accounts Committee - PAC) एक स्थायी संसदीय समिति है जिसकी स्थापना पहली बार सन् 1921 में की गई थी।

इन सदस्यों को संबंधित सदनों द्वारा एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से चुना जाता है।

इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा इन चुने गए 22 सदस्यों में से की जाती है।

सन् 1967 के बाद से एक स्वच्छ प्रथा के रूप में इस समिति के अध्यक्ष के रूप में विपक्षी पार्टी के सदस्य को ही चुना जाता रहा है।

इसके सदस्य केवल 1 वर्ष के लिये चुने जाते हैं तथा कोई भी मंत्री इस समिति का सदस्य नहीं हो सकता है।

यह समिति सार्वजनिक धन के खर्चों के परिणामों एवं इस क्रम में पालन किये गए शिष्टाचार का आकलन करती है। यह कैग के तीन ऑडिट रिपोर्ट्स (विनियोग खातों पर ऑडिट रिपोर्ट, वित्तीय खातों पर ऑडिट रिपोर्ट तथा सार्वजनिक उपक्रमों पर ऑडिट रिपोर्ट) की जाँच करती है।

ध्यातव्य है कि ‘प्राक्कलन समिति’ (Estimates Committee) में 30 सदस्य होते हैं जो केवल लोकसभा से होते हैं तथा इस समिति के अध्यक्ष हमेशा सत्तारूढ़ दल से ही होते हैं।

 

[3] निम्नलिखित में से किन-किन फसलों को ‘खरीफ फसलों’ की श्रेणी में रखा जाता है?
1. चावल
2. गेहूँ
3. बाजरा
4. चना
कूटः

A)

केवल 1, 2, 3 और 4

B)

केवल 2, 4 और 5

C)

 केवल 2 और 5

D)

 केवल 1 और 3

उत्तरः (D)
व्याख्याः कुछ महत्त्वपूर्ण ‘खरीफ’ एवं ‘रबी’ फसलों की सूची निम्नलिखित हैः

खरीफ फसल

रबी फसल

1. मक्का

1. गेहूँ

2. उड़द

2. जौ

3. बाजरा

3. चना

4. चावल

4. मसूर

5. रागी

5. रेपसीड/सरसों

6. अरहर (तूअर)

6. कुसुम्ब का पौधा (Safflower)

7. मूंग

7. तोरिया

8. ज्वार

 

9. कपास

 

10. मूंगफली

 

11. सूर्यमुखी के बीज

 

12. सोयाबीन

 

13. तिल

 

14. नाइजरसीड

 

 

 

 

[4] निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एम.डी.आर.) के संदर्भ में सही है?

1. मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट’ एक शुल्क है, जिसे व्यापारी द्वारा उसकी छोर पर उपभोक्ता द्वारा किये गए "प्रत्येक डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन" के लिये बैंकों को अदा किया जाता है।

2.व्यापारियों से उगाही गई इस राशि का प्रयोग बैंकों द्वारा संबंधित बैंकों के जारी प्लास्टिक कार्ड्स के जरिये हुए ट्रांजेक्शन्स की फंडिंग के साथ-साथ नेटवर्क प्रदाता एवं पी.ओ.एस. यंत्र (PoS Machine) को लगाने वाले बैंक अथवा कंपनी की फंडिंग हेतु मुख्य रूप से किया जाता है।

3.नोटबंदी के दौरान कैशलेस ट्रांजेक्शन्स को भारत में प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार ने 50 दिनों के लिये उपभोक्ताओं द्वारा प्लास्टिक कार्ड्स की मदद से ईंधन की खरीददारी पर एम.डी.आर. को समाप्त कर दिया था

कूटः

A)

केवल 1

B)

केवल 2

C)

1 और 2 दोनों

D)

1,2 और  3

उत्तरः (D)
व्याख्याः

1-यह शुल्क (सामान्यतया ट्रांजेक्शन का 1 प्रतिशत) पी.ओ.एस. मशीन को स्थापित करने वाली कंपनी, नेटवर्क प्रदाता कंपनी (जैसे- मास्टर कार्ड, वीजा या रू-पे कार्ड आदि) तथा डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों के बीच विभक्त हो जाता है, ताकि इन पर होने वाले खर्च कंपनी हेतु वहनीय बने रहें।

ध्यातव्य है कि नोटबंदी के दौरान कैशलेस ट्रांजेक्शन्स को भारत में प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार ने 50 दिनों के लिये उपभोक्ताओं द्वारा प्लास्टिक कार्ड्स की मदद से ईंधन की खरीददारी पर एम.डी.आर. को समाप्त कर दिया था किंतु, 50 दिनों की समाप्ति के पश्चात् बैंकों ने इस पर (पेट्रोलपंप पर ईंधन की खरीददारी पर) 0.25-1% के बीच डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन्स पर तथा 1% एम.डी.आर. क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन्स पर आरोपित कर दिया, जिसका देशभर के पेट्रोलपंप धारकों द्वारा विरोध किया गया तथा उनके द्वारा कैश भुगतान को ज्यादा महत्त्व प्रदान किया गया।

 

[5] चीन गणराज्य के ‘वन-बेल्ट, वन-रोड’ या ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ में निम्न में से कौन शामिल हैं?
1. रेशम मार्ग आर्थिक बेल्ट (Silk Road Economic Belt)
2. समुद्री रेशम मार्ग (Maritime Silk Route)
कूटः

A)

केवल 1

B)

केवल 2

C)

केवल 1 और 2

D)

इनमे से कोई नहीं

उत्तरः (c)
व्याख्याः
‘रेशम मार्ग आर्थिक-बेल्ट’ तथा ‘समुद्री रेशम मार्ग’ दोनों ही चीन के ‘बेल्ट एवं रोड पहल’ या ‘वन-बेल्ट, वन-रोड’ पहल का अभिन्न घटक है। इसे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रस्तावित किया गया था। यह विकास की एक सशक्त रणनीति एवं फ्रेमवर्क है, जो मुख्य रूप से चीन एवं यूरेशिया के अन्य देशों के बीच संयोजकता (Connectivity) एवं सहयोग पर केंद्रित है।

 

Please publish modules in offcanvas position.