QUIZ 20

QUIZ 20

[1] निम्नलिखित में से कौन-कौन से जोड़े सही सुमेलित हैं?

स्थापत्य कला

संबंधित देश

1. पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल

2. कटासराज मंदिर

पाकिस्तान

3. अंकोरवाट मंदिर

कंबोडिया

4. बोरोबोदुर बौद्ध मंदिर

जावा द्वीप, इंडोनेशिया

कूटः                                                           

A)

केवल 1, 2 ,3और 4

B)

केवल 1, 3 और 4

C)

केवल 1 और 2

D)

केवल 3 और 4

उत्तरः (A)
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल:
पशुपतिनाथ मन्दिर नेपाल की राजधानी काठमांडू के समीप बागमती नदी के किनारे स्थित एक हिंदू मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर ‘यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल’ की सूची में सूचीबद्ध है। पशुपतिनाथ में शिवरात्रि त्योहार विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है।

कटासराज मंदिर, पाकिस्तान:
पाकिस्तान पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित ‘कटासराज मंदिर’ भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जिसकी स्थापना लगभग 5000 वर्ष पूर्व की गई थी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का यह चकवाल जिला सिंधु नदी अपवाह तंत्र की दो प्रमुख नदियों सिंधु एवं झेलम के मध्य स्थित "सिंध-सागर दोआब" में अवस्थित है।

अंकोरवाट मंदिर, कम्बोडिया:
कंबोडिया के अंकोर में स्थित अंकोरवाट का यह मंदिर विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर तथा विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। इस मंदिर का निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय के शासनकाल में किया गया था। मीकांग नदी के किनारे स्थित यह मन्दिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इसकी दीवारों पर भारतीय धर्म ग्रंथों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएं बहुत सुंदर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही यह मंदिर ‘यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों’ में से एक है। भारत से सम्पर्क के बाद दक्षिण-पूर्वी एशिया में कला, वास्तुकला तथा स्थापत्यकला का जो विकास हुआ, उसका यह मन्दिर चरमोत्कृष्ट उदाहरण है।

बोरोबोदुर बौद्ध मंदिर, इंडोनेशिया:
बोरोबुदुर का मंदिर इंडोनेशिया के जावा द्वीप में स्थित 9वीं सदी का एक महायान बौद्ध विहार है।
इसका निर्माण शैलेन्द्र राजवंश के कार्यकाल में किया गया था। इस विहार की बनावट ‘जावाई बौद्ध स्थापत्य कला’ के अनुरूप है जो इंडोनेशियाई स्थानीय पंथ की ‘पूर्वज पूजा’ और बौद्ध अवधारणा ‘निर्वाण’ का मिश्रित रूप है। इस विहार में ‘गुप्त कला’ का प्रभाव भी दिखता है जो यहाँ भारत के क्षेत्रीय प्रभाव का सूचक है।

 

 

[2] ‘बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी’ (Bombay Natural History Society: BNHS) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

1. एक गैर-सरकारी संगठन (non-governmental organization - NGO) है।

2.यह भारत में ‘बर्डलाइफ इंटरनेशनल’ का सहयोगी है।

3.इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ‘वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान संगठन’ (Scientific and Industrial Research Organization: SIRO) के रूप में नामित किया गया है।

4.बी.एन.एच.एस. का लोगो ‘ग्रेट हॉर्नबिल’ है।


कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1 और 3

D)

1, 2 ,3 और 4

उत्तरः (D)
व्याख्याः

1-इस संस्था की स्थापना वर्ष 1883 में आठ शौकिया प्रकृतिविदों द्वारा की गई थी, जिनमें से दो भारतीय थे। इन अग्रदूतों के नाम निम्नलिखित हैं:-

डॉ डी. डी. मैकडोनाल्ड, श्री ई एच एटकेन, कर्नल सी. स्विन्होए, श्री जे. सी. एंडरसन, श्री जे. जॉनस्टन, डॉ. आत्माराम पांडुरंग, डॉ. जी. ए. मैकोनोची और डॉ. सखाराम अर्जुन

2-बी.एन.एच.एस. एक अखिल भारतीय वन्यजीव अनुसंधान संगठन है, जिसकी स्थापना प्रकृति संरक्षण के उपायों को बढ़ावा देने के लिये की गयी। इसे भारत सरकार के ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग’ द्वारा ‘वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान सगठन’ के रूप में नामित किया गया है।

3-यह भारत में ‘बर्डलाइफ इंटरनेशनल’ का सहयोगी है।

4-इसका मुख्यालय मुंबई स्थित ‘हार्नबिल हाउस’ में अवस्थित है तथा इसका लोगो भी ‘ग्रेट हॉर्नबिल’ है।

 

 

[3] निम्नलिखित में से कौन-से कूट सही सुमेलित नहीं है?
1. पोंगल - केरल
2. ओणम - तमिलनाडु
3. बिहू - झारखण्ड
4. हेमिस - लद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर
कूटः

A)

केवल 1 और 2

B)

केवल 2 और 3

C)

केवल 1, 2 और 3

D)

उपरोक्त सभी

उत्तरः (D)
व्याख्याः

1. पोंगल

तमिलनाडु

2. ओणम

केरल

3. बिहू

असम

4. हेमिस

लद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर

पोंगलः
इसे तमिलनाडु में 14 या 15 जनवरी के दिन प्रकृति को वर्ष की पहली फसल के लिये धन्यवाद देने हेतु मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि इस त्योहार के दिन यहाँ ‘जल्लीकट्टू’ खेल खेले जाने की प्रथा है, जिस पर वर्ष 2014 में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले कुछ समय से इसी प्रतिबंध को हटाने हेतु तमिलनाडु में लोगों के द्वारा मुहिम चलाई जा रही है।

ओणमः
यह केरल में पौराणिक राजा महाबली के घर आगमन की खुशी में अगस्त या सितंबर माह में (मलयालम कैलेंडर के अनुसार छिंगम माह में) मनाया जाता है। इस अवसर पर यहाँ वल्लमकल्ली (नौका रेस), कईकोट्टीकली (ताली नृत्य), कथकली तथा पुलीकली (जिसमें कलाकार बाघ एवं शिकारी के जैसा रंग एवं वस्त्र धारण करता है) जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।

बिहूः
इसे ‘असम’ में प्रमुख रूप से मनाया जाता है। यह फसलचक्र से संबंधित एक उत्सव है। एक वर्ष में तीन बार यह उत्सव आयोजित किया जाता है। जैसे-

  1. बोहाग बिहू (रोंगाली बिहू) - 14/15 अप्रैल (सात दिनों तक)
    2. कोंगाली बिहू (काटी बिहू) - मध्य अक्तूबर
    3. भोगाली बिहू (माघ बिहू) - मध्य जनवरी

हेमिसः
यह तिब्बत तांत्रिक बौद्ध धर्म के संस्थापक ‘पद्मसंभव’ की जयंती के उपलक्ष्य में तिब्बत एवं जम्मू-कश्मीर में तिब्बती चंद्र मास के 10वें दिन (जिसे ‘त्से-चू’ भी कहा जाता है) मनाया जाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के जून-जुलाई माह से मेल खाती है।

 

[4] ‘सलाफ़ी’ (Salafi) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह  अति रूढ़िवादी  मुस्लिम शाखा है।

2. ये अपना संबंध मुस्लिमों के सुन्नी समुदाय से जोड़ते हैं।

3.कुछ माह पूर्व मोरोक्को सरकार ने अपने राष्ट्रहित में सुरक्षा कारणों से ‘सलाफ़ी’ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली बुरका के उत्पादन एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया था,

कूटः

A)

केवल 1

B)

केवल 2

C)

1,2 और 3

D)

दोनों में से कोई नहीं।

उत्तरः (C)
व्याख्याः

1-‘सलाफ़ी’ (Salafi) मुस्लिमों के ‘सुन्नी समुदाय’ से संबंध रखने वाला एक अति रूढ़िवादी वर्ग है, जो वर्तमान युग में "इस्लाम के मूल तरीकों को अपनाने" पर बल देता है। इन्हीं के द्वारा 18वीं सदी के पूर्वार्द्ध में अरब में यूरोपियन उपनिवेशवाद के खिलाफ "सलाफ़ी आंदोलन" (Salafi movement or, Salafism) प्रारंभ किया गया था।

 

 

[5] विश्व बैंक (World Bank)  द्वारा प्रकाशित की जाने वाली है?

A)

'ईज़ ऑफ लिविंग'

B)

'ईज़ ऑफ शिक्षा

C)

'ईज़ ऑफ स्वास्थ्य

D)

'ईज़ ऑफ गवर्नेंस

उत्तरः (A)
व्याख्याः

‘विश्व बैंक’ (World Bank) जल्द ही वैश्विक स्तर पर शहरों को रैंकिंग प्रदान करने हेतु 'ईज़ ऑफ लिविंग' (रहन-सहन में सुगमता) सूचकांक जारी करने जा रहा है। यह इस बात का ध्यान रखते हुए जारी किया जा रहा है कि ज्यों-ज्यों शहरों का विकास एवं विस्तार होता है, त्यों-त्यों ‘रहन-सहन में सुगमता’ एक महत्त्वपूर्ण कारक बन जाता है।

इस सूचकांक में निम्नलिखित कारक शामिल होंगे:-

  • सामाजिक समावेशन (Social Inclusion)
    • रहन-सहन की लागत (Cost of Living)
    • सार्वजनिक परिवहन (Public Transport)
    • आवास (Residence)
    • शिक्षा (Education)
    • स्वास्थ्य (Health)
    • पर्यावरण-मित्रता (Environment friendliness)
    • अपराधों से सुरक्षा (Security from Crimes)
    • गवर्नेंस (Governance)
    • भ्रष्टाचार (Corruption)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Please publish modules in offcanvas position.